मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं पता है ना तुम्हें नमन, रूप ने कहा।
नमन-” हां मैं भी करता हूं ”
रूप -” तो फिर मेरे मम्मी पापा से शादी की बात करो ना, मैं कुछ नहीं कह सकती अपने पापा से, तुम्हें पता है ना वह कितने गुस्से वाले हैं। ”
नमन -” नहीं अभी नहीं रूप, पहले मेरा इंटरव्यू हो जाए और उसका रिजल्ट आ जाए, नौकरी के बारे में पता लग जाए उसके बाद बात करूंगा। ”
रूप -” तुम हमेशा ऐसे ही कहते हो, कहीं देर ना हो जाए, मेरे घर के लोग मेरी शादी के लिए जोर दे रहे हैं। ”
नमन-” अभी थोड़ा उनको टालती रहो। ”
रूप-” कितने दिन ऐसा चलेगा, मैं अपने घर से रुपए और गहने लेकर आऊंगी फिर हम आराम से रहेंगे तुम क्यों चिंता कर रहे हो? ”
नमन-” नहीं ऐसा बिल्कुल मत करना, यह सही नहीं है अपने ही घर में चोरी और फिर जब मैं तुमसे शादी करूंगा तो मैं ही तुम्हारे लिए कमा कर लाऊंगा। ”
रूप-” घर वालों का क्या भरोसा, मानेंगे भी या नहीं, चलो ना कहीं भाग चलते हैं। ”
नमन मना कर दिया और रूप नाराज होकर चली गई। नमन को पता था कि वह कल फिर मिलने आएगी और यही बात कहेगी और एक बार तो रूप बेझिझक होकर उसके बहुत करीब आ गई थी और कह रही थी कि चलो फिजिकल होते हैं और फिर वीडियो भी बनाएंगे।यह सुनकर नमन हैरान रह गया था और उसने रूप को बुरी तरह डांट दिया था।
उसे लगता था कि रूप बहुत भोली है और ना समझ है लेकिन तब भी वह उसे बहुत प्यार करता था। उसे लगता था कि अभी वह सिर्फ 20 साल की है इसीलिए ऐसी बातें करती है धीरे-धीरे उसे सब समझ आ जाएगा। गीता वाधवानी
फिर उसने सोचा कि कल वह जब ऐसी बातें करेगी तो मोबाइल में सारी रिकॉर्डिंग कर लूंगा और शादी हो जाने के बाद उसे सुनाऊंगा कि तुम कैसी बेवकूफी वाली बातें करती थी। अपनी बातें सुनकर वह कितना हंसेगा और कितना मजा आएगा।
अगले दिन रूप आई और आते ही नमन को लिपट गई। नमन ने मोबाइल में वीडियो ऑन कर रखा था। रूप ने कहा -” चलो ना कहीं भाग चलते हैं, भाग कर शादी करने का अलग ही मजा है मैं गहने और रुपए लेकर आऊंगी। ”
नमन -” तुम फिर शुरू हो गई, मैंने समझाया था ना कि मैं ऐसा नहीं कर सकता। ” इतना कहकर नमन ने वीडियो बंद कर दिया।
कुछ दिनों बाद नमन को पता चला कि उसकी नौकरी नहीं लगी है। अब वह किस मुंह से रूप का हाथ मांगने उसके घर जाता लेकिन रूप तो पीछे ही पड़ गई थी।
आखिरकार नमन ने कहा-” ठीक है हम शादी कर लेते हैं और फिर किसी दूसरे शहर चले जाते हैं, मेरे पास कुछ रुपए हैं तुम अपने घर से कुछ मत लाना, थोड़े समय बाद जब मैं कुछ बन जाऊंगा तब हम तुम्हारे घर वालों से मिलने आएंगे और माफी मांग लेंगे। ” गीता वाधवानी
अगले दिन रूप गहने लेकर नमन के पास आ गई। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। शादी में नमन का एक दोस्त कौशल भी आया था।
उधर देर रात तक जब रूप घर नहीं पहुंची तो उसके घर वालों को चिंता सताने लगी। उन्होंने उसकी सहेलियों को फोन किया, तब एक सहेली पूजा ने बताया कि रूप का एक बॉयफ्रेंड है नमन, वह अक्सर उसी के साथ घूमती रहती है। तब घर वालों ने घर से गहने गायब पाए, उन्होंने रूप की और गहनों की कंप्लेंट दर्ज करवा दी।
पुलिस ने चारों तरफ रूप को ढूंढना शुरू कर दिया और फिर रेलवे स्टेशन पर नमन और रूप को पकड़ लिया। गीता वाधवानी
नमन ने कहा-” हम दोनों बालिग हैं और हमने अपनी मर्जी से शादी की है। ”
पुलिस ने रूप से पूछा। उसने कहा-” नहीं नहीं इंस्पेक्टर साहब, यह झूठ बोल रहा है, इसने मुझे कहा था गहने लेकर मेरे साथ चल, नहीं चलेगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा, इसने मेरा किडनैप किया है, मैं बहुत डर गई थी इसीलिए इसके साथ आ गई। और इसने जबरदस्ती मंदिर में मेरे साथ शादी कर ली। आप देख सकते हैं की शादी में मेरी तरफ से कोई नहीं आया है जबकि इसका एक दोस्त शादी में आया है। यह देखिए शादी का वीडियो। ” रूप रोने लगी।
नमन उसके दोहरी चेहरे को देखकर अवाक रह गया था। उसने कहा-” मैं तो तुम्हें भोली और नासमझ, समझ रहा था पर तू तो बहुत शातिर निकली। उल्टा मुझे ही फंसा रही है। ”
इंस्पेक्टर साहब आप मेरा फोन चेक कीजिए उसमें आपको कई पुरानी वीडियो मिल जाएगी और आपको इसकी सच्चाई पता चल जाएगी। ”
पुलिस ने नमन का फोन चेक किया। उसमें रूप की पुरानी वीडियो मिला जो नमन ने मजाक मजाक में बनाई थी। फिर पुलिस को रूप की हरकतों पर शक हुआ।
लेडिस कांस्टेबल ने रूप को दो करारे करारे जोरदार तमाचे मारे, तब रूप ने सच उगल दिया। मैं बहुत डर गई थी क्योंकि मेरे पापा बहुत गुस्से वाले हैं। उन्हें जब सच पता लगेगा तो मुझे बहुत मारेंगे। इसीलिए मैंने सोचा कि खुद को बचाने के लिए नमन को फंसा देती हूं। यह फंस जाएगा तो मुझे घर पर कोई कुछ नहीं कहेगा। ”
पुलिस ने नमन को छोड़ दिया वरना तो उसकी पूरी जिंदगी ही खराब हो जाती।
स्वरचित अप्रकाशित गीता वाधवानी दिल्ली
#दोहरी चेहरे