गरिमा रोती हुई अस्पताल पहुंची और जबरदस्ती डॉक्टर के केबिन में घुसने की कोशिश कर रही थी। बाहर बैठा चौकीदार उसको रोकने की कोशिश कर रहाथा , देखिए मैम डॉक्टर साहब अपने मरीज के साथ व्यस्त हैं आप अंदर नहीं जा सकती । अरे क्यों नहीं जा सकती अंदर बेटा है मेरा मै उसे ही देखने जा रही हूँ गरिमा और चौकीदार में झड़प हो रही थी,
तभी दिवाकर हाथ में ग्लूकोज की बोतल और कुछ दवाइयां लेकर आया उसने देखा की गरिमा चौकीदार से बहस कर रही थी । तभी दिवाकर आ गया बोला क्या है गरिमा चुप रहो क्यों देखना है तुम्हें तुम्हारी जिद का ही तो नतीजा है ये,क्यों तुम भी इसका पक्ष ले रहे हो दिवाकर मुझे हर्षित को देखना है तुम्हारी जिद का ही नतीजा है जो आज हर्षित इस हाल में पहुंचा है ना तुम उसे छोड़कर मायके जाती नहीं ऐसा कुछ होता।
तो क्या करती मैं , मै तो हर्षित को ले जाना चाहती थी लेकिन वह जा ही नहीं रहा था । तुमने क्यों नहीं ध्यान रखा उसका दिवाकर वह तुम्हारा भी तो बेटा है, हां है हमारा भी बेटा लेकिन उसको संभालने की जिम्मेदारी ज्यादा माँ की होती है, मुझे अपने ऑफिस का काम करना होता है। तुम घर पर तो थे हां घर पर था लेकिन मेरे ऑनलाइन ऑफिस चल रहा था । घर मे मम्मी पापा भी तो थे ,
गरिमा तुम्हें मालूम है मम्मी के कमर मे बहुत दर्द ररहता है और पापा के घुटनों मे भी , इतनी जल्दी-जल्दी कोई काम नहीं कर पाते चलने फिर नही पाते ज्यादा उनको लोगों को परेशानी है।
प्रकाश जी और उर्मिला के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा उनका अमेरिका में था और बेटी की भी शादी हो चुकी थी। दिवाकर सबसे छोटा था, उसकी शादी गरिमा से हुई थी और दोनों के सात साल का बेटा था । गरिमा का मायका लोकल ही था वह आए दिन मायके भाग रहती थी।
हर्षित स्कूल जाता था स्कूल के 1 दिन की भी छुट्टी पड़ी नहीं की बस मायके पहुंच जाती थी। और तो और हफ्ते में भी स्कूल की छुट्टी ना होने पर भी छुट्टी करा कर चली जाती थी ।
घर में वृद्ध सास ससुर थे घर परिवार की कोई चिंता नहीं रहती थी। मन हुआ तो खाना नाश्ता बनाया नहीं तो फिर उर्मिला जी ही बनाती रहती थी। कोई जिम्मेदारी घर में नहीं उठाती थी घर गृहस्ती की गरिमा के इस हरकत से परेशान होकर उर्मिला जी ने बहू को घर में ऊपर वाला हिस्सा दे दिया था कि वहीं रहो और अपना और अपने पति बच्चे का खाना पीना देखो।
उर्मिला जी ने सोचा खाना पीना अलग कर देने से गरिमा को कुछ जिम्मेदारी का अहसास होगा। लेकिन नहीं वो तो अब भी जब भी मन करता मायके चली जाती। उसकी इस आदत मे जरा भी बदलाव नहीं आया था। हर्षित जब तक छोटा था तो उसको अपने साथ ले जाती थी, लेकिन अब वो बड़ा हो रहा था।
मुहल्ले मे उसकी बराबरी के बहुत सारे बच्चे थे जिसके साथ उसका खेलने मे मन लगता था। अब वो मम्मी के साथ नानी के घर जाने मे आना कानी करता था। कहता कि मै नानी के यहाँ बोर हो जाता हूँ। मै नहीं जाऊँगा यही रहूंगा।
गरिमा की मायके जाने के बाद बेटी और पोते का खाना पीना उर्मिला जी ही करती थी। यह बात पता थी गरिमा को खाना पीना तो मिल ही जाएगा पति और बच्चे को , इस बात से निश्चित होकर गरिमा और भी मायके में बनी रहती थी ।
समझाने की गरिमा को बहुत कोशिश की गई पति ने और सास ने भी रोज-रोज मायके जाने का चक्कर को छोड़ दो अब अपने घर और पति और बच्चे को देखो, बच्चों का स्कूल और पढ़ाई है लेकिन गरिमा को कुछ समझ नहीं आता। उर्मिला और उनके पति का तो हल्का-फुल्का खाना चाहिए होता था बहु के व्यवहार से परेशान हो गई थी
ना समय पर नाश्ता मिलता ना खाना इसलिए बहू को अलग खाना बनाने के लिए अलग कर दिया था। लेकिन आए दिन बेटे और पोते की जिम्मेदारी उन पर आई रहती थी।
और आज भी गरिमा मायके चली गई थी और हर्षित नहीं गया था। उसको पापा के पास छोड़कर गरिमा चली गई थी। दोपहर के 5:00 बजे मोहल्ले के सारे बच्चे हर्षित को आवाज देने लगे की बाहर आकर खेले। दादा-दादी दोनों आराम कर रहे थे और दिवाकर ऑफिस का काम कर रहा था बाहर जाने का दरवाजा बंद था।
एक छोटा दरवाजा पीछे के साइड से था हर्षित देखा सारे दोस्त आवाज दे रहे हैं तो जाने की कोशिश करने लगा। पापा पापा आवाज लगाया लेकिन पापा दिवाकर कान में एयर फोन लगाया था इसलिए हर्षित की आवाज सुन नहीं पाया। हर्षित ऊपर से झांक कर देख नीचे तो दादा दादी की भी कोई हलचल नहीं दिखी ।
हर्षित पीछे वाले दरवाजे से जाने की कोशिश करने लगा। ऊपर से नीचे आने के लिए पीछे भी एक सीढ़ी।थी वह सीढ़ी ज्यादा इस्तेमाल नहीं होती थी और उस पर सामान वगैरा भी खूब रखा रहता था। उसी सीढ़ी से हर्षित उतारने की कोशिश करने लगा। और वहां पर दो सिलेंडर भी रखे थे,
और भी बहुत सा सामान था वहाँ, वहां से किसी तरह निकलने लगा हर्षित दो सीढ़ी उत्तर पाया था कि पता नहीं किस चीज से पैर उलझा और उसे सीढ़ियों से गिरता हुआ नीचे आ गया । सीढ़ी पर पता नहीं किस चीज में पैर उलझा पता नहीं और हर्षित गिर पडा।
उसकी आंख के पास सीढियों का कोना लग गया और यह कट लग गया खून बहने लगा। और हाथ उल्टा पड़ जाने से हाथ में भी फैक्चर हो गया । बड़ी जोर से चिल्लाया हर्षित तो दादी जी धीरे-धीरे उठी क्या हुआ हर्षित, जब वह कमरे से बाहर आए तो देखा हर्षित चिल्ला रहा है और उसके मुंह पर खून ही खून फैला हुआ है।
उर्मिला जी बिल्कुल घबरा गई प्रकाश जी को आवाज लगाई तो वह भी बाहर आए , हर्षित की ऐसी हालत देखकर दोनों घबरा गए। फिर बेटे को आवाज लगाई दिवाकर नीचे आए तो देखा हर्षित का चेहरा खून से सना है अब वह जोर-जोर से रो रहा है । तुरंत हर्षित को अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टर ने देखा तो बताया कि कोई नुकीली चीज आंख के पास चेहरे में लग गई है जिससे खून बह रहाहै । 4 इंच का कट है टांका लगाना पड़ेगा, और हाथ में भी फैक्चर है । दिवाकर जी आप लोग बिल्कुल बच्चे का ध्यान नही रखते।शुक्र मनाए की आंख बच गई नहीं तो पता नहीं क्या होता दिवाकर ने गरिमा को फोन किया और हर्षित के बारे में खबर दी।
गरिमा भागती आई हर्षित की हालत देखकर वह रोए जा रही थी । इतने में हर्षित की दादी-दादी किसी तरह ऑटो से अस्पताल पहुंचे। दिवाकर ने कहा भी मम्मी पापा आप लोग क्यों परेशान हुए क्या परेशान होते बेटा हर्षित का इतना खून बह रहा था देखकर मन बहुत घबरा रहा था घर में बैठा नहीं जा रहा था ।
आ गए धीरे,धीरे वहां गरिमा का रोते हुए देखकर उर्मिला जी से रहा नहीं गया आखिर बोल पड़ी देख लिया बहू मायका का मोह तुमसे छूटता नहीं है आज मेरे पोते की क्या हालत हो गई है तेरी वजह से। गलती गरिमा की थी तो उसे समय कुछ बोल नहीं पाई नहीं तो बहू क्या चुप रहने वाली थी।
छोटे से हर्षित को चार टांके लगे आपके पास हाथ में प्लास्टर बंधा गया है। बेड पर पड़े इस हाल में हर्षित को देखकर गरिमा के मन में ग्लानि होने लगी मेरी ही जिद के कारण आज इस नन्ही सी जान को इतना कष्ट झेलना पड़ रहा है । हर्षित का माथा चूमती हुई गरिमा आज हर्षित से एक वादा कर रही थी कि मुझे माफ कर दो मेरे बेटे अब मैं तुम्हें ऐसे छोड़कर कभी नही जाऊंगी यह मेरा मायके का मोह आज तुझे किस हाल में पहुंचा दिया है।
सच ही है दोस्तों जब कोई बात समझाई जाती है तो सीधे सीधे समझ नहीं आती है। जब तक की कोई हादसा न हो जाए। इसलिए किसी हादसे या दुर्रघटना का इंतजार न करे, कभी कभी कोई बात कही जा रही है तो उसे मान लेना चाहिए। अपनी अपनी ही जिद करना ठीक नहीं है।
मंजू ओमर
झांसी उत्तर
13 नवंबर