पापा चलो ना आज सैर करा लाऊँ आपको -मीनाक्षी सिंह। Moral stories in hindi

जबसे लाठी पकड़ी है हाथ में तबसे बस घर में ही कैद हो गये है आप….. चलिये बैठ जाईये पीछे…… मुझे कसके पकड़ लीजियेगा …… गिरेंगे नहीं….. नहीं नहीं मैँ नहीं जा रहा… तू जा…. एक समस्या हो तो सुलझा लूँ…. पेशाब भी इतनी जोर से आती है हर आधे घंटे में… कपड़े में ही … Read more

अटूट बंधन -उमा वर्मा । Moral stories in hindi

भाभी  के पेट का आपरेशन हुआ था ।करीब पन्द्रह दिन पहले ।अम्मा बाहर अपने आफिस के ग्रुप के साथ तीर्थ यात्रा पर गई हुई थी ।बीच में ही मेरी भाभी की तकलीफ इतनी बढ़ गई कि आपरेशन के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा था ।भाई आकर मुझको ले गया था ।देखभाल के लिए किसी का … Read more

वो चार लोग -पूर्णिमा सोनी Moral stories in hindi

वीना अपने छोटे से बेटे नकुल को हाथ पकड़कर घसीटते हुए घर वापस आ रही थी। दिन भर गली के लड़कों के बीच खेलता रहता है.. बस  उधम मचाना… पढ़ने लिखने में तो मन ही नहीं लगता… बड़ा भाई इतना पढ़ने में होशियार है… तुम्हें तो सिर्फ खेलना..रहता है .. हर समय और ये क्या … Read more

नयी दुनिया – बालेश्वर गुप्ता Moral stories in hindi

 बाबा,अब तो इसे मार देने के अलावा कोई रास्ता नही बचा है।पूरे गांव में बिरादरी में थू थू हो रही है।      बेटा, सब्र कर। आखिर प्रकाशी हमारी बच्ची है,लाड़ प्यार से पाला है।उसको मार देने को सोचने भर से बेटा मेरा तो दिल कांपता है।कोई और राह निकाल बेटा।       कोई राह नही,पिछले बरस अपने गावँ … Read more

एक बंधन तो है ना – विभा गुप्ता Moral stories in hindi

      ” माँ..मैं कैसा लग रहा हूँ ?” कन्हैया स्कूल की यूनिफ़ाॅर्म पहनकर गले में टाई बाँधते हुए अपनी माँ श्रावणी से पूछा।    ” मेरा लाल तो लाखों में एक है।किसी की बुरी नजर न लगे…ठहर, काजल का एक टीका लगा देती हूँ।” कहते हुए श्रावणी ने काजल की डिबिया खोली और अपनी अंगुली को उसमें … Read more

हर बीमारी का इलाज दवा ही नहीं होती है-के कामेश्वरी Moral stories in hindi

रश्मि गहरी नींद में सो रही थी ।  आज ऑफिस में काम ज़्यादा होने के कारण वह बहुत थक गई थी । उसे गहरी नींद से फोन की घंटी ने जगाया । वह सोच रही थी कि आधी रात को फ़ोन किसने किया होगा । फ़ोन उठाया था तो उस तरफ़ से सूरज की आवाज … Read more

स्नेह की जीत-गीता वाधवानी Moral stories in hindi

  यह आवश्यक नहीं की अटूटरिश्ता सिर्फ पति-पत्नी का या मां बच्चों का ही हो। भतीजा भतीजी और बुआ का रिश्ता भी अटूट होताहै। बच्चे और बुआ एक दूसरेसे बहुत स्नेह करते हैं और एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। ऐसा हीप्यार था काजल और उसके भतीजे अमोल और भतीजी रिद्धि में। काजल का भाई … Read more

हिचकी- बीना शर्मा Moral stories in hindi

पायल अपने कमरे में बिस्तर पर लेटी हुई आराम कर रही थी 1 दिन पहले बाथरूम में नहाते वक्त पैर फिसलने के कारण वह धड़ाम से फर्श पर गिर गई थी जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया था उसके पति पंकज उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए डॉक्टर ने जब उसका एक्सरा किया तो पता … Read more

अपनी अपनी नजर!! – लतिका श्रीवास्तव : Moral Stories in Hindi

शामली के शॉपिंग स्टोर में प्रवेश करते ही  वे दो जोड़ी आंखें फिर उसकी उठ गईं और जब तक वह वहां सामान लेती रही जैसे वे उसका पीछा ही करती रहीं उन आंखों में गहरी उत्सुकता और बेकली में कुछ कहने का भाव था। जल्दी से आधा अधूरा सामान ही ले कर वह तुरत फुरत … Read more

लड़कों के साथ बेड टच – प्राची अग्रवाल : Moral Stories in Hindi

मम्मी में स्कूल नहीं जाऊंगा, स्कूल नहीं जाऊंगा। छोटा सा बच्चा माधव नींद में चिल्ला रहा था।  माधव की मम्मी नेहा को बड़ी विचित्र लगी उसकी यह हरकत। ऐसा तो पहले माधव ने कभी नहीं किया नींद में। माधव तो 5 साल से लगातार स्कूल जा रहा है। पढ़ने में भी खूब अच्छा है। कभी … Read more

error: Content is protected !!