एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -8) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi

अब तक आपने पढ़ा….

राशि और रजत नेहा से बात करते हैं ..उन्हें ऋतिका और रोहित के बारे में सब पता चल जाता है….. राशि की शादी की ख़बर सुनीता जी मालती जी को देती है.. और उनसे आने को कहती है…

अब आगे..

नेहा मुंबई के लिए टिकिट बुक करती है … और ऋतिका के कमरे में आ जाती है… ऋतिका थोड़ा सा गुस्सा दिखाते हुए घूम कर बैठ जाती है . … नेहा मुस्कुराते हुए उसके पास आती है और कहती है..

क्या हुआ… गुस्सा क्यों हो तुम ?

और उसकी पीठ से लग कर बैठ जाती है

तुम्हें पता है ….तो क्यों पूछ रही हो?

क्यों वही तो पूछ रही हूँ?

अरे तुम…. समझती नही हो हम दोनों वहाँ किसी को इतना जानते भी नही.. इतनी जान पहचान कहाँ है?

क्या कहा ?? इतनी जान पहचान कहाँ है… तो वो लोग इतने सालों के बाद यहाँ ऐसे ही आ गए….. यहाँ पर रहे…. इतनी बात – चीत हुयी… ऐसा लगा ही नहीं कि पहली बार मिल रहे है…. और रोहित जी का जो रिश्ता तुमसे बन रहा है… उसके बाद भी तुम कौन सी जान पहचान की बात कर रही हो?

ऋतिका कुछ बोली नही…

नेहा घूम कर उसकी तरफ आती है और कहती है… मुझे पता है तुम क्यों परेशान हो रही हो…. रोहित जी का सामना करने से डर रही हो?

ऋतिका कुछ नही कहती … बस उसका दिल नेहा की इस बात पर ज़ोर से धड़कने लगता है

नेहा उसको फोन देते हुए बोली…तुम  कुछ मत सोचो और राशि दी को फोन करो उनको बधाई दो…. वो क्या सोचेंगी कि तुमने उन्हें फोन भी नही किया..

ऋतिका उसके हाथ से फोन लेकर राशि को करती है

राशि उसका फोन उठा लेती है और खुश हो कर बोलती है

हैलो.. ऋतिका

हैलो दी.. कैसी हैं आप… आपको

बहुत – बहुत बधाई

Thanks ऋतिका

और दी हमारे जीजू कैसे हैं?

नेहा तुम हो ?

हाँ दी बहुत- बहुत बधाई आपको

Thank You नेहा

और तुमको भी आना है…. Invitation तो आयेगा ही… मै तुमको अपनी तरफ से invite कर रही हूँ

बिल्कुल दी.. आप नहीं भी कहती तो भी मैं आती

शादी 29 दिसंबर की है….

हाँ दी पता है… हम ज़रूर आयेंगे  …..और aunty uncle रजत सब ठीक हैं….ऋतिका ने कहा….

हाँ सब ठीक है

ऋतिका..

हाँ दी..

तुमने रोहित के बारे में नहीं पूछा… ?

ऋतिका थोड़ा सा शर्मा गयी

और बोली ……हाँ दी… वो

ऋतिका के कुछ बोलने से पहले ही राशि बोली

रोहित भी अच्छा है.. आजकल थोड़ा busy है.. उसके project को लेकर

ह्म्म्म ऋतिका ने कहा…

अच्छा दी अभी के लिए byee मैं आपसे फिर बात करूँगी…और दिल्ली से आपको कुछ भी चाहिए हो अपनी शादी से related तो बता देना

बिल्कुल बता दूँगी . .. Byee

फोन कट हुआ तो ऋतिका सोचने लगी दी ने ऐसा क्यों कहा कि रोहित के बारे में क्यों नहीं पूछा

क्या हुआ??

नेहा दी ने ऐसा क्यों कहा कि मैंने रोहित के बारे में नही पूछा?

अरे… तुमने सबके बारे में पूछा उनको छोड़ कर इसलिए पूछ लिया… तुम ये सब रहने दो

देखा कितने प्यार से बात करी उन्होंने..

मुझे तो राशि दी बिल्कुल अपनी बड़ी बहन जैसी लगती है.. और तुम जान पहचान की बात कर रही हो ?

हाँ… तुम सही कह रही हो..

मैं कभी ग़लत कहती ही नही …. तो चले शॉपिंग पर?

शॉपिंग??

हाँ …. शादी है दी की तो शॉपिंग तो करनी ही होगी ना?

अभी से… अभी तो दो महीने हैं

तो… उसमें से हमको सिर्फ़ saturday, sunday मिलता है और कितनी सारी शॉपिंग करनी है |

एक दिन में हो जायेगी शॉपिंग …

वैसे तुम इस वक़्त यहाँ कैसे…, ?

वो मम्मी पापा आए थे यही थोड़ी दूर पर तो मैं भी आ गयी..

अच्छा … चलो फिर कुछ काम ही कर लें…

मै कुछ नहीं कर रही… मैं तो rest करने आई हूँ

और कह कर बेड पर लेट गयी |

और बताओ रोहित जी से बात हुयी..

हाँ हुयी थी

क्या??

बस इधर – उधर की

प्यार मुहब्बत की ये क्यों नही कहती…

अरे ऐसा कुछ नही है

हाँ… अब तुम क्यों बताने लगी तुम

ऋतिका ने सांस भरी और बोली हाँ तो हमारी private बातें है तुमको क्यों बताए

तुमने भी तो नही बतायी तुम्हारे और रजत के बीच की बात

नेहा उसकी बात पर बोली – ऐसा कुछ है ही नही तो बताऊँ क्या?  दो दिन पहले फोन आया….. कहते – कहते उसकी आवाज़ धीमी हो गयी

क्या कहा फोन आया रजत का…?? . ये देखो मैडम के पास फोन भी आया और कह रही है कि कुछ नही है number भी है एक दूसरे का

हे भगवान् कहाँ फंस गयी मैं अब ये ना मेरी जान ले लगी अगर नहीं बताया नेहा ने मन में ही सोचा

अरे कुछ नही राशि दी बात कर रही थी…. बस उन्हीं के साथ दो मिनट  hi, hello हुयी और क्या

राशि दी का तुम्हारे पास फोन क्यों आया.. क्या हुआ ?

अब तो नेहा क्या कहे ये समझ ही नही आ रहा था उसको

उसने कुछ सोचा और बोली… अरे वो उनकी कोई cousin थी उसको कुछ समझ नही आ रहा था  maths में बस उसी के लिए

ऋतिका अपने दोनो हाथों को बांध कर उसकी तरफ चली आ रही थी.. और उसे देख रही थी

सच बोल रही हूँ मैं तुम पूछ लेना दी से कहो तो अभी फोन मिला दूँ

हाँ… बिल्कुल मिलाओ

नेहा  कुछ बोलने जा ही रही थी कि मालती जी ने पुकारा….

ऋतु चलो dinner नहीं करना क्या… नेहा बेटा आ जाओ तुम भी

आयी aunty.. बोल कर जल्दी से वो बाहर चली गयी.. और मन में ही बोली बचा लिया आज तो भगवान् जी आपने 

Thank You

Dinner के बाद नेहा घर चली गयी

ऋतिका ने अपना laptop खोला और रोहित का msg देख कर reply किया

रोहित : कैसे हो आप?

ऋतिका : अच्छी हूँ…. राशि दी की शादी के बारे में पता चला…बहुत बहुत बधाई

रोहित : thanks जी ….aunty और आप आ रहे है ना ?

ऋतिका : मम्मी नही आ पाएंगी…..

रोहित : क्यों??? क्या हुआ आप तो आ रहे हो ?

ऋतिका : मम्मी को थोड़ी छुट्टी को लेकर problem है

रोहित : आप तो आ रहे हो ना?

ऋतिका : जी… मैं और नेहा आयेंगे… अकेले मैं नही आ सकती इसलिए मम्मी ने बोला दोनो चले जाओ |

रोहित : great … मैं तो डर ही गया था एक पल को लगा आप मना ना कर दे

ऋतिका :

रोहित : आप बस आए… आपको अकेला हम रहने नहीं देंगे… और मैं आऊंगा आपको लेने

आप बता देना किस दिन आ रहे हो.. वैसे शादी 29 दिसंबर की है |

ऋतिका : जी बात हुई राशि दी से आज उन्होंने बताया

रोहित : अच्छा…कुछ दिन का इंतज़ार फिर आपकी ये smile हम सामने से देखेंगे…

ऋतिका :

रोहित :

ऋतिका : 26th का टिकिट हुआ है हमारा राजधानी से नेहा इतनी excited थी कि उसने आज ही टिकिट देख लिया |

रोहित : good तो मतलब count down start  दी की शादी और आपके आने का.. वैसे आप excited नहीं है?

ऋतिका : जी….

रोहित : ऋतु किसी भी बात को लेकर अगर कुछ भी मन में है तो आप पूछ सकती हो…. मैं कुछ भी आपसे नही छुपाऊँगा ….वादा है मेरा आपसे..

अक्सर ये doubt होता है कि कहीं धोख़ा तो नही कर रहा सामने वाला तो मैं आपको बता दूँ….मेरी जिंदगी में कभी कोई नहीं आया… या मैंने आने नहीं दिया आप कह सकते हो .. .. पता नहीं शायद इस दिल को आपका इंतज़ार था…. तभी तो इतने सालों के बाद आपसे ऐसे बात हुयी.. .. और पता नही कब बात करते – करते  आप मेरे दिल में उतर गए… हो गयी मुहब्बत आपसे |

ऋतिका ने जब रोहित का msg देखा  तो उसके होंठों पर मुस्कुराहट आ गयी..

ऋतिका : मुझे कोई doubt नही है और पहले भी नही था…

रोहित : फिर भी मैंने बताना ज़रूरी समझा… शुक्रिया मुझे समझने के लिए और आपका मेरी जिंदगी मे स्वागत है…

ऋतिका :   आपका भी स्वागत है

रोहित : आप शर्मा रहे हो?… लेकिन ये तो बताया ही नही आपने कि स्वागत कहाँ है??

ऋतिका : मेरी जिंदगी में

रोहित :   तो आप तैयार हैं  मेरी हमसफर बनने के लिए?

ऋतिका : ह्म्म्म

Good night

रोहित : Good night

आज रोहित ने खुल कर अपने प्यार का इज़हार कर दिया था |  पर अभी मिलना बाक़ी था वो पल आना बाक़ी था जब दोनो आमने सामने होंगे |

उधर नेहा जब सोने जा रही थी कि उसके फोन पर msg आया

उसने सोचा इतनी रात को msg ?

Msg रजत का था

नेहा ने पहले तो देखा नही

फिर कुछ सोच कर msg देखा

Hi….

कैसे हो आप?

ठीक हूँ….इतनी रात में msg क्यों किया आपने?

दी की शादी तय हो गयी

हाँ पता है मुझे….बात हुयी मेरी दी से.. ये बताने के लिए msg किया था?

हाँ… और ये भी पूछने के लिए कि आपने कुछ सोचा इन दोनो के लिए

नहीं…. आपने तो कहा था कि आप कुछ plan बनाएंगे… तो क्या कुछ आपने बनाया?

पहले आप ये बताओ कि आपके हर msg ke बाद question mark क्यों होता है?

क्या?

?? ये क्यों होता है

अच्छा आप आ रहे हो ना? शादी में invitation तो आयेगा ही

ह्म्म्म  … वो aunty नही आ रही ना और ऋतु अकेले की वजह से नहीं जा रही थी तो aunty ने कहा इसलिए

वजह कुछ भी हो आप आ रहे हो…. इतना ही काफ़ी है

और कुछ पूछना है तो जल्दी पूछ लें … मुझे नींद आ रही है

ok तो आप सो जाए

Good night

ह्म्म्म good night

कुछ दिन बाद सुनीता जी ने मुकेश जी से सलाह करके मालती जी को फोन किया

हैलो मालती जी कैसी है आप?

बस.. सब बढ़िया आप बताए आप तो काफ़ी busy होंगी ?

हाँ शादी है तो थोड़ा सा busy हूँ … आप कब  आ रहीं हैं ?

जी…. माफ़ी चाहती हूँ मैं तो नही आ पाऊँगी…. लेकिन ऋतु और नेहा आ रहे है

अरे क्यों आप क्यों नही आ रहे है

वो staaf ने पहले ही छुट्टी ले ली है christmas की तो अब मैं chutti नहीं ले सकती

ओह!! अच्छा चलिए कोई बात नही… ऋतिका कब तक आयेगी…?

26 को चलेगी

अच्छा….. मालती जी एक बात करनी थी आपसे

हाँ कहिए ना

मैंने और राशि के पापा ने कुछ सोचा है… हमें आपसे आपकी ऋतिका चाहिए अपने रोहित के लिए |

जी…

अगर आपको कोई एतराज़ ना हो… आप भी सोच ले… आप आती तो हम आमने सामने बात करते…

अभी तो मैं कुछ बता नही पाऊँगी आपको..

हाँ हाँ कोई जल्दी नही है… वैसे भी अभी रोहित और ऋतिका तो मिले भी नही है और आप भी तो नही मिली है रोहित से

अब ऋतिका आ रही है दोनो बच्चे मिल ले आपस में फिर पूछ लेंगे दोनो से..

जी… आप ठीक कह रही है और आप ये ना एतराज़ की बात ना करे इतने सालों बाद आप मिलने आए बहुत बड़ी बात है कौन याद रखता है ये सब

बाक़ी तो उपर वाले की मर्ज़ी है

ये तो सही कहा आपने

और आप दोनो की फिकर बिल्कुल भी मत करियेगा वो बस एक घर से दूसरे घर आ रही है

हाँ जब आप है तो क्या फिकर करनी

चलिए फिर…. आयेंगे आपसे मिलने जल्दी ही नमस्ते

नमस्ते कह कर मालती जी ने फोन cut कर दिया

आशा करती हूँ कहानी का ये भाग आपको पसंद आया होगा

जल्दी ही फिर मिलूँगी…

 

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -9)

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -9) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -7)

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -7) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi

धन्यवाद

स्वरचित

कल्पनिक कहानी

अनु माथुर

19 thoughts on “एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -8) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi”

    • आपको मेरी कहानी पसंद आयी इसके लिए धन्यवाद… ये कहानी पूरी हो गयी है…. उमीद है आपने पूरी पढ़ ली होगी
      😊🙏

      Reply

Leave a Comment

error: Content is Copyright protected !!