एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -7) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi

अब तक आपने पढ़ा …

राशि और रजत को ये पता चल जाता है कि रोहित ने अभी तक ऋतिका को देखा नहीं है… और ऋतिका के मन में क्या ये जानने के लिए वो नेहा को contact करते है.

अब आगे…

रजत ऋतिका को बताता है कि उसे उसकी मदद चाहिए..

नेहा कहती है …

कैसी help चाहिए आपको और  मुझसे ही क्यों?

वो मुझे आपसे ना ऋतिका दी के बारे में बात करनी है

तो आपको उसको फोन करना चाहिए था… मुझे क्यों किया.. ?

उसने फिर से फोन को mute पर किया और राशि से बोला…. दी  ये क्या लड़की है ? Question mark …

राशि ने कहा अरे तुम उसे  बताओ तो कि क्या बात करनी है

Ok.. बताता हूँ ये कुछ बोलने दे तब ना

हैलो ..

हाँ… बोलिए …

हमें… मतलब मैं और दी आपसे भाई और ऋतिका दी के बारे में बात करना चाहते है

दी… मतलब राशि दी… वो भी है?

हाँजी…

तो फोन speaker पर है?

इस बार रजत ने अपने सिर पर हाथ मार लिया

हाँ…. फोन speaker पर ही है

हैलो…. नेहा

हैलो राशि दी कैसी है आप?

मैं तो बढ़िया आप बताओ?

मैं भी बढ़िया हूँ…. मस्त एकदम

अच्छा सुनो तुम्हें पूरी बात बताते है..

ऐसा कह कर राशि ने सब बताया की ऋतिका हम सबको रोहित के लिए भा गयी है… लेकिन परेशानी ये है कि ये दोनो एक दूसरे को पसन्द करते है भी या नही ये नहीं पता… बात होती भी है इनकी या नही….और ये भी कि शायद इन दोनो ने एक दूसरे को देखा ही नही है |

अब आपसे ये help चाहिए कि… ऋतिका के दिल मे क्या है? क्या कोई और है उसकी life मे ?

अरे नहीं दी कोई नही है….

तो फिर आप ही बताओ कैसे पता करें.. ?

पहले तो दी ये आप मुझे आप ना कहें सिर्फ नेहा कहें

Ok… राशि ने कहा

नेहा को पता तो सब था… लेकिन अभी सब बताये या नहीं ये उसे समझ नही आ रहा था आख़िर उसकी दोस्त का सवाल था

उसने कहा

दी ये दोनो बात करते है मुझे पता है.. और ये भी कि सिर्फ mesenger पर… और fb पर उसकी pic भी नही है  ……..ऋतिका किसी भी  social media पर active नहीं है और ना ही वो रोहित जी से फोन पर बात करती है…..

तो मतलब हम सही है अभी तक दोनो ने एक दूसरे को देखा नही है

ह्म्म्म..

रजत बोला …

Waaao क्या बात है… मतलब भाई  बात करते है……. अरे कमाल की news दी आपने

Thanks की कोई ज़रूरत नहीं है नेहा ने कहा

उसकी इस बात पर रजत ने मुह बना लिया

राशि ने कहा….

बात करते है ठीक है लेकिन ये कैसे पता करे कि बात बढ़ी कहाँ तक है?

नेहा ने कुछ सोचा उसे रजत और राशि की बातों से लगा कि दोनो ही सच में चाहते है कि रोहित जी और ऋतिका साथ हो….

उसने कहा

दी…

हाँ बोलो ना

दी इज़हार तो हो चुका है

क्या ??? राशि और रजत एक साथ बोले

हाँ दी…. रोहित जी और ऋतु ने इज़हार तो कर ही दिया है …. लेकिन देखा अभी तक नही एक दूसरे को….मैं ना आज के ज़माने की पहली love story  देख  रही हूँ…जिसमें रूहानी सा इश्क़ है.. मतलब कमाल है…ना ही रोहित जी ने ना ही ऋतु ने एक दूसरे का नंबर माँगा ना ही दोनो ने एक दूसरे की आवाज़ सुनी है…… बस बात ही की है मतलब सिर्फ बातों से इश्क़ हो गया |

दूसरी तरफ से कोई आवाज़ नही आयी तो नेहा ने कहा..

दी आप हो?

हाँ…… मैं तुम्हारी बातें सुन रही हूँ नेहा

जी….. तुमने जो कहा सच है….. और हम इस love story के साक्षी बनने जा रहे है …. कह कर उसने रजत का हाथ पकड़ लिया…. रजत भी मुस्कुरा दिया |

अब तो आपको help नही चाहिए मैंने सब बता दिया

अरे…. अब तो और help चाहिए… इनको मिलाने के लिए  रजत बोला हाँ… मगर ऐसे नही…. अब हम कुछ plan करेंगे

आप दिल्ली आने की तो नही सोच रहे है?

फिलहाल तो नही .. …. देखते है क्या करने है

ठीक है नेहा… जब  हम कुछ सोच लेंगे तब बतायेंगे…

और हाँ अब तुम हमारी team मे हो

Team?

हाँ… मैं तुम और रजत

नेहा मुस्कुराई और बोली ok दी

चलो अब bye

Bye दी

Byee रजत ने कहा तो नेहा ने भी उसे bye बोल दिया

रजत हँसने लगा… क्या लड़की है

क्यों??  क्या मतलब

बातें देखो ज़रा…..

वैसे मैं देख रही हूँ कि तुम ऋतिका को तो दी बुलाते हो मगर नेहा को नेहा ही कहते हो… क्या बात है कहीँ….

अरे ऐसा कुछ नहीं है दी वो तो यूँही

यूँही

हाँ…. अच्छा ये सब बातें बाद में पहलेे भाई के बारे में सोचें उनको कैसे मिलाना है

रजत आज के लिए इतना काफ़ी है…. अभी ये ही सोच कर खुश हो लो कि दोनो एक दूसरे को पसंद करते है…

हाँ दी सच में खुशी की बात तो है और हैरानी की भी… बिना देखे… सिर्फ बातों से ..   मुझे तो सोच कर ही लग रहा है

.. वो कहते है ना दिल को दिल से राह होती है

ह्म्म्म

इसीलिए भाई आजकल बहुत खुश है.. उनके जीवन में ऋतिका दी जो आ गयी है… उनका प्यार बन के.

चलो अब सोया जाए… थोड़ी सी राहत मिली

ह्म्म्म good night दी

Good night राशि ने कहा और अपने कमरे में चली गयी

उधर ऋतिका और रोहित जैसा कि उन दोनो ने तय किया था वो दोनो chat पर बातें कर रहे थे

इतने दिनो में पहली बार ऋतिका ने रोहित को पहले msg किया ..

ऋतिका – hello

रोहित ने जब ऋतिका का msg देखा तो

उसने तुरंत reply किया

Hi.. कैसे हो आप?

ऋतिका – मैं बढ़िया…. आप?

रोहित :  मैं भी आपकी तरह बढ़िया… और आपका msg देख कर तो… और भी बढ़िया  

ऋतिका : कुछ ज़्यादा ही खुशी नही हो रही आपको?

रोहित : हाँ तो बात ही खुशी की है… आज तो आप ने msg किया…. मतलब

ऋतिका : मतलब??

रोहित : मतलब ये कि…. कुछ तो आप भी बेचैन है…. हमारी ही तरह

ऋतिका :   

रोहित :  

ये क्या बात हुयी ??

ऋतिका : बस यूँ ही

रोहित : अजी कह क्यों नहीं देते आप?

ऋतिका : क्या?

रोहित :  वही जो आप कहना चाहती तो हो पर कहती नही हो?

ऋतिका : अच्छा आपको सब पता है…?

रोहित : मौसम उधर भी वही है जो इधर है

सही कहा ना मैंने?

ऋतिका :  यहाँ तो थोड़ी सी ठंडक सी हो गयी है….. मैंने सुना मुंबई में ठंड नहीं

होती  ?

रोहित हँसा और फिर लिखने लगा

रोहित : सही कहा यहाँ ठंड नही होती..

अब आप आए तो पता चलेगा ना कि मौसम कैसा है?

ऋतिका  : कभी मौका लगा तो ज़रूर आयेंगे

रोहित ने मन में ही कहा…. हम आपको अपना बना कर लायेंगे….. देखना आप

रोहित : ऋतु ..

ऋतिका : जी.. कहें

रोहित :  अभी तक कुछ जाना ही नही आपके बारे में… आपकी पसंद… ना पसंद

ऋतिका : पसंद… ना पसंद ऐसा कुछ है नहीं…. ?

रोहित : फिर भी..

ऋतिका : किस बारे में पसंद की बात कर रहे है आप?

रोहित : मतलब… आपको कौन सा रंग पसंद है… क्या खाना पसंद है और क्या है जो आपको सबसे ज़्यादा खुशी देता है?

ऋतिका  : रंग मुझे आसमानी पसंद है… खाने में ऐसा कुछ नहीं है…. और मेरा काम मतलब पढ़ना मुझे सबसे ज़्यादा खुशी देता है |

रोहित : अच्छा

ऋतिका  : और आपको

रोहित : रंग में मेरी कोई ख़ास choice नही है सभी रंग अच्छे है… खाने मे मुझे भी आपकी तरह कोई ख़ास नही है… और अपना काम करके मुझे भी बहुत खुशी मिलती है |

कुछ – कुछ आप और मेरी choice एक सी है ना?

ऋतिका :   हाँ… अब Good Night

रोहित :   Good night

Sweet dreams….

इन्हीं सब बातों के बीच सुनीता जी और मालती जी की भी अक्सर बात हो जाती थी..

राशि के लिए जो रिश्ता मुकेश जी देख रहे थे उनमें से एक से बात final हो गयी थी राशि fashion desiner थी ….. और वो शादी भी मुंबई में ही करना चाहती थी क्योंकि उसकी जॉब यहीं थी…

मुकेश जी ने उसकी पसंद को ध्यान में रखते हुए ही रिश्ता देखा था |

सब लोग राशि के लिए खुश थे… राशि खुद भी खुश थी

सुनीता जी ने बात final होते ही रिश्तेदारों से बात करने के बाद मालती जी को फोन लगा कर बताया कि.. राशि की शादी december में  है और उनको आना है..

मालती जी ने शुभकामनाओं के साथ… उनको अपने आने का आश्वसं दिया..

घर पर आते ही मालती जी ने ऋतिका को बताया कि राशि की शादी तय हो गयी है और दिसंबर  मे है तो सुनीता जी ने बुलाया है …. लेकिन शायद मैं नही जा पाऊँगी.. पहले ही लगभग आधा staaf christmas की छुट्टी पर है और शादी 29 दिसंबर की है तुम?

उन्होंने इतना ही कहा था कि ऋतिका पहले ही बोली

मैं  कैसे जाऊंगी ?   नही मैं अकेले तो बिल्कुल नही जाऊंगी….

कहाँ जाने की बात हो रही है…?? नेहा ने आते हुए पूछा

राशि की शादी में मालती जी ने कहा

राशि दी की शादी तय हो गयी..?

हाँ 29 दिसंबर की है शादी

अरे वाह ये तो बहुत अच्छी खबर है तो problem क्या है

Problem ये है मम्मी नही जा रही है और मैं अकेले तो बिल्कुल नहीं जाऊंगी

ओह!!

नेहा तुम चली जाओ… वैसे भी स्कूल बंद ही रहेंगा उसे time और क्या पता बाद में भी हो जाए… ठंड की वजह से |

हाँ मैं तैयार हूँ

क्या तैयार हूँ… हम दोनो जाए अकेले मुंबई… तुम्हारा दिमाग़ तो ठीक है?

अरे उसमें क्या है राजधानी है ना शाम को बैठो सुबह मुंबई और अकेले कहाँ तुम और मैं दो हो गए ना….

हाँ सही तो है… अब देखा वो लोग भी तो आए थे इतने सालों बाद.

अच्छा आप सोचने दें मुझे

सोचना क्या है  हम चल रहे है मैं बुक कर देती हूँ टिकिट

ऋतिका अब क्या बोल सकती थी..

उसने सिर को हिलाया और अंदर चली गयी

नेहा ने  दो टिकिट 26 दिसंबर के बुक कर दिए |

आशा करती हूँ कहानी का ये भाग आपको पसदं आया होगा

जल्दी ही फिर मिलूँगी …

धन्यवाद

स्वरचित

कल्पनिक कहानी

अनु माथुर

 

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -8)

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -8) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -6)

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -6) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi

धन्यवाद

स्वरचित

कल्पनिक कहानी

अनु माथुर

1 thought on “एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -7) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi”

Leave a Comment

error: Content is Copyright protected !!