एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -6) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi

अभी तक आपने पढ़ा…

मुकेश जी सपरिवार मालती जी के घर जाते है… लेकिन रोहित एक ज़रूरी मीटिंग की वजह से नही उनके घर नहीं जा पाता

अब आगे…

ट्रेन में सुनीता जी के ये कहने पर कि उन्हें रोहित के लिए ऋतिका पसंद है… सब उनकी बात पर सहमत होते है…

लेकिन रोहित  के दिल की बात कैसे पता करेंगे ..अभी तो उसने देखा भी नही है ऋतिका को   – राशि ने पूछा

क्या पता दोनो  बात करते हो फोन पर…?और अगर करते है तो whatsapp पर dp होगा तो देख तो लिया ही होगा

रजत ने कहा

नहीं… ऋतिका के whatsapp पर उसकी dp नही है….. राशि ने उदास होते हुए कहा

तो fb पर बात करी थी ना उन्होंने बात तो वहाँ तो होगा…. रजत ने खुश होते हुए कहा

हाँ वो सकता है…

तो भाई ने इसका मतलब देखा है उन्हें आधी बात तो यही solve हो गयी… उन्होंने बोला भी था कि बात होती है उनकी

राशि ने कहा क्या पता बात होती भी है या नही….

दी आप ना ज़्यादा सोचो मत… सोचते है कुछ घर जाकर |

हम्म राशि ने कहा और वो लेट गयी… रजत भी लेट गया और अपना मोबाइल scroll करने लगा

 ऋतिका रोहित से बात करके relax हो गयी थी…

नेहा ने उसे कहा – क्या हुआ क्यों नहीं आए जनाब?

बताया तो था उनकी मीटिंग आ गयी थी…

एक मीटिंग यहाँ भी तो थी…. कहते हुए नेहा ने मुह बना लिया

अरे…. कोई बात नही ना… अभी हमारा मिलना लिखा ही नही होगा |

तुम बस ये ही सोचो… मुझे तो ना बहुत गुस्सा आ रहा है

ऋतिका ने उसे कहा इधर आओ तुम हम तुम्हारे सिर में तेल लगा देते है कहीं तुम्हारा गुस्सा सिर पर चढ़ गया तो.. और मुस्कुराने लगी

नेहा बोली — हाँ लगा ही दो वरना क्या पता मैं ही किसी का सिर ना फोड़ दूँ.

ऋतिका ने उसके सिर पर तेल लगाते हुए कहा – वैसे देखा मैंने तुम बार – बार रजत से टकरा रही थी…. और जाते वक़्त उसने तुम्हें bye भी किया….

नेहा बोली – अरे वो तो खुद ही टकराए  जा रहा था… और उसने सिर्फ bye ही नही किया बल्कि…,. नेहा कहते -कहते रुक गयी

और भी कुछ हुआ क्या? ऋतिका ने पूछा

नही नही….. कुछ नही

लो लग गया तेल

ऋतिका ने उसके कान के पास आ कर कहा…. वो बल्कि मुझे पता है….

नेहा ने कुछ नही कहा बस मुस्कुरा दी |

मुंबई में शाम के वक़्त रोहित जब घर आया तो  सबको देख कर बहुत खुश हुआ…..

सबको देख कर वो बोला कैसा रहा आपका visit?

रजत ने उसे से कहा – हमने आपको बहुत miss किया …..मालती aunty के घर बहुत enjoy किया…. हम सबने

हाँ रोहित… बहुत अच्छा लगा और मालती aunty की sister से भी मिले.. रजत रोहित को pics दिखाओ ना – राशि ने कहा

तब तक सुनीता जी चाय नाश्ता ले आयी थी

उन्होंने सबको चाय दी और रोहित से बोली… हाँ सच में रोहित वहाँ पता ही नही चला कि हम इतने सालों बाद मिल रहे है |

रोहित बस मुस्कुरा रहा था और रजत को देख रहा था…. उसकी धड़कने काफ़ी बढ़ गयी थी

रजत ने अपने फोन को scroll किया उसने कुछ type करके राशि को msg किया और  रोहित के पास बैठ कर pics दिखाने लगा….

ये देखो भाई… उसने सबकी pics एक एक करके दिखानी शुरू की…. ये aunty, ये उनकी sister…. और बाक़ी सब की भी….

राशि के पास जब msg पहुँचा तो राशि ने देखा रजत ने लिख है….. भाई का चेहरा देखती रहना आप… राशि कुछ समझी नही

रोहित ने pics देखते हुए कहा बस इतनी ही pics li तुमने?

हाँ सबकी pics तो है इसमें…

अच्छा …..रोहित ने कहा और फिर बोला मैं अपने कमरे में जा रहा हूँ

अरे रुकिए भाई एक ग्रुप pic और है… रोहित ने इस उमीद से कि शायद इस pic में ऋतिका हो

जाते – जाते रुक गया

रजत ने वो pic जब रोहित को दिखाई तो उसमें भी ऋतिका नहीं थी….वो pic ऋतिका ने ही ली थी इसलिए |

रोहित ने कहा….. ह्म्म्म अच्छी pics है और अपने कमरे की तरफ बढ़ गया |

रजत, राशि दोनो ही मुस्कुरा रहे थे

राशि ने रोहित के जाने के बाद रजत से कहा ये क्या किया तुमने क्यों ऋतिका जिसमें है वो  वाली

नहीं दिखायी और मुझे भेज दी…

कुछ पता करना था दी आप रुको अभी

चलो मेरे कमरे में सब बताता हूँ आपको

राशि रजत के साथ जाने लगी तो सुनीता जी ने कहा क्या करने जा रहे हो तुम?

रजत ने कहा –  अरे…. आपने ही कहा ना कि ऋतिका दी को आप इस घर की बहु बनाना चाहती है तो बस भाई के दिल का हाल जानने के लिए मैंने कुछ सोचा है.. कहते हुए राशि के साथ चला गया

सुनीता जी ने कहा.. पता नही ये क्या करने वाला है?

मुकेश जी बोले… करने दो.. कुछ गड़बड़ हुयी तो हम है ना…. संभालने के लिए…आप हमारे साथ बैठकर ये देखे राशि के लिए कुछ रिश्ते जो आए थे उसमें से हमें ये पसंद आए है |

रजत राशि को अपने कमरे में ले गया और बोला – दी मुझे नही लगता कि भाई ने ऋतिका को देखा है…

क्यों – राशि ने पूछा

ये pic देखो इसमें ऋतिका दी हैं लेकिन वो aunty के पीछे थोड़ा सा छुप गयी है…. भाई ने देखा ही नही.. इसका मतलब उन्होंने उनको देखा नही है

“क्या मतलब है तुम्हारा “

मतलब ये कि जैसे fb par भाई की  award लेते हुए pic लगी है वैसे ही ऋतिका दी ने भी अपनी pic वहाँ नही लगा रखी है ऐसा मुझे लगता है

ह्म्म्म सही कहा.. क्या बात है तुम्हारा दिमाग़ बहुत चल रहा है

रजत ने हँसते हुए कहा – अब चलाना तो padega ही ना आख़िर भाई की बात है

आपने कुछ notice किया?

हाँ रोहित pics देखते समय बहुत excited था… लेकिन सारी pics देखने के बाद उसका चेहरा थोड़ा सा उतर गया था

राजत ज़ोर से हँसा…

क्या हुआ… ??

कुछ नही मैं ये सोच रहा हूँ कि भाई सिर्फ़ fb पर ही बात करते हैं……शायद

मतलब फोन पर भी नही

ह्म्म्म मुझे तो ऐसे ही लगता है… वैसे वो पता करना कोई बड़ी बात नही है वो तो मैं कर लूँगा

तो फिर कैसे पता करेंगे कि रोहित के दिल में क्या है? और इस से भी बड़ी बात ऋतिका के दिल की बात… वो कैसे पता करेंगे…. वहाँ जा तो नहीं सकते ना.. Direct पूछ भी नही सकते..

रुको सोचने दो….. रजत कमरे में ही चहल कदमी करने लगा…… दो mnt बाद वो बोला नेहा….

नेहा …..वो कैसे

वो ऋतिका दी की दोस्त है ना…. और देखने से तो ऐसा लग रहा था जैसे काफी close है…. उन्हें अपनी तरफ करना पड़ेगा

वो कैसे?

अरे दी simple उनसे बात करके …. लेकिन ऋतिका दी को पता नही चलना चाहिए

लेकिन number कहाँ है उसका?

वो तो मालती aunty से मिल सकता है… वैसे तो मैं शिवम से भी ले सकता हूँ…. लेकिन वो कहीं ऋतिका दी को ना बता दे…

बस इसलिए…

मालती aunty से क्या कहेंगे कि क्यों चाहिए no.

वो क्या subject पढ़ाती है  ?

Maths…

वाह …..एक संस्कृत एक maths

तो आप aunty को बोलना कि ऋतिका दी  का फोन नही लग रहा और मुझे नेहा से कुछ पूछना है मेरी एक cousin को maths में help चाहिए

वाह क्या बात है….. हो तो तुम  CA  लेकिन दिमाग़ खूब लगा लिया तुमने

रजत ने अपना बालों पर हाथ फेरते हुए क्या अब क्या करे कोई मेरे talent की क़दर ही नही करता

रजत और राशि बात कर ही रहे थे कि रोहित ने दरवाज़े पर knock किया और बोला-  मैं आ जाऊँ

हाँ भाई आए ना

अरे दी आप भी यहीं हो

हाँ वो मैं कुछ बात कर रही थी

भाई ज़रा फोन देना अपना…. वो मेरा फोन चार्ज हो रहा है कुछ देखना था…

लो ….रोहित ने फोन दे दिया कहते हुए

रजत ने लो रोहित के फोन में जल्दी से contacts open किया और r search करके ऋतिका का नाम खोजने लगा … उसे ऋतिका का नाम मिला ही नही फिर उसने पुरे contacts scroll करे लेकिन उसे नाम नही दिखा

उसने फोन रोहित को वापस किया और बोला – लीजिये भाई आपका फोन

रोहित ने फोन लिया.. … राशि और रजत से कुछ बात की और dinner करने के लिए आ गए

दिल्ली में ऋतिका बैठी कुछ सोच रही थी… उसने अपना laptop खोला और देखा तो रोहित का msg था…

रोहित : Hiii..

सब ठीक से यहाँ पहुँच गए और बहुत तारीफ कर रहे थे आप सबकी…

ऋतिका के होंठों पर मुस्कुराहट आ गयी

ऋतिका : अच्छा…. हम सबको भी सबसे मिल कर बहुत अच्छा लगा |

रोहित ने ऋतिका का msg देखा तो तुरंत relpy किया

रोहित : जी…. वैसे क्या कर रहे हो आप?

ऋतिका : कुछ नही… फिल्हाल तो आपसे बात कर रही हूँ

रोहित :  वो तो मुझे पता है….. आपने मेरी उस बात का अभी तक जवाब नही दिया ?

ऋतिका : किस बात  का?

रोहित : यही कि वो ख़ास कौन है?

ऋतिका : क्या सुनना चाहते है आप?

रोहित :  Question के जवाब में answer दिये जाते है… Question नही पूछते

ऋतिका : पर मैं तो teacher हूँ… Question to पूछूँगी ना

Rohit फोन को देख कर मुस्कुराते हुए कहता है आप मिलो तो सही ये जो आप सता रहे हो ना.. मैं सब बात का बदला लेने वाला हूँ आपसे

रोहित : ठीक है ना बताए आप….. होगा कोई..

अच्छा ये बताए आप इस वक़्त फ्री रहती है?

ऋतिका : जी

रोहित : तो ठीक है हम इसी वक़्त बात किया करेंगे

ऋतिका : ठीक है …. आपका वो project approve हुआ?

रोहित : हाँ… लगभग हो ही गया है सुना तो है

ऋतिका : फिर तो आप काफ़ी busy हो जायेंगे

रोहित : हाँ…. Project बहुत बड़ा है और समय तो देना ही होगा… काम ही वही है

… लेकिन आप फ़िक्र ना करें… आपसे बात करने का समय मैं निकाल लूँगा

ऋतिका धीरे से मुस्कुराती है

ऋतिका :

रोहित : ये आपकी smile मुझे देखनी है

ऋतिका : तो… आ जाए

रोहित : invitation दे रहीं है आप?

ऋतिका : जी… बिल्कुल

रोहित : मैं सच में आ जाऊँगा

ऋतिका : मैं इंतज़ार करूँ ?

ऋतिका के इस msg par झटके से उठ कर बैठ जाता है कुछ सोचता है और फिर लिखता है

रोहित : और उस… ख़ास ने देख लिया तो?

तो मैं उस ख़ास को बता दूँगी कि वो ख़ास आप है ये वो मन में ही सोच रही थी

ऋतिका : तो……

रोहित : तो???

रोहित दिल को थाम कर अपना मोबाइल देख रहा था

ऋतिका : तो मैं बोल दूँगी कि ये जान पहचान वाले है

रोहित : verry funny

ऋतिका :

अब good night

रोहित : good Night

अगले दिन plan के मुताबिक राशि ने नेहा का नंबर मालती जी से ले लिया और रजत को दे दिया

रजत ने कहा – अरे दी आप बात करो ना

लेकिन plan तो तुम्हारा है बात तुम ही करो… मुझे कुछ समझ नही आयेगा

अरे लेकिन….

लेकिन, वेकिन कुछ नही करो बात

रजत आह भर कर नेहा का नंबर dial करता है और फोन speaker पर रख देता है

दो ring में नेहा फोन उठा लेती है

हैलो

हैलो.. जी क्या मेरी बात नेहा जी से हो रही है?

हाँ… मै नेहा बोल रही हूँ

मै रजत

रजत… जी मैंने आपको पहचाना नहीं.. आप मेरी class ke किसी बच्चे के father है?

ये सुनकर राशि मूँह बंद करके हँसने लगती है

रजत मन में सोचता है क्या पागल लड़की है… ज़रूरी है क्या कि किसी के पिताजी ही बोल रहे हो

हैलो… जी बोले..नेहा ने उधर से कहा

मैं रजत…. मुंबई से अभी दो दिन पहले हम मिले थे ना मालती aunty के घर

मुंबई से…..

नेहा ने अपने फोन  की तरफ देखा और सोचने लगी…. रजत मतलब सुनीता aunty का बेटा… उन्हें मेरा नंबर कैसे मिला…?

आप सुनीता aunty के बेटे

हाँ जी… वही

आपको मेरा नंबर कहाँ से मिला… और आपने मुझे फोन क्यों किया?

रजत ने फोन को mute पर किया और राशि की तरफ देख कर कहा इसलिए मैं कह रहा था आप बात करो…

अरे करो ना तुम बात कुछ हुआ तो मैं हूँ ना कर लुंगी बात

हैलो… उधर से नेहा ने कहा

जी… वो मुझे आपका नंबर मालती aunty से मिला… आपसे कुछ बात करनी थी

मालती aunty से… अच्छा कहें

आपकी help चाहिए थी

Help  … क्या?

 

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -7)

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -7) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -5)

एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -5) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi

धन्यवाद

स्वरचित

कल्पनिक कहानी

अनु माथुर

4 thoughts on “एक प्यारी सी लव स्टोरी (भाग -6) – अनु माथुर : Moral Stories in Hindi”

Leave a Comment

error: Content is Copyright protected !!