संतान सुख – दीपा माथुर

दीपावली पास आ गई है जरा रामधन को बुला लीजिए थोड़ी बहुत साफ सफाई हो जाएंगी फिर बच्चे आ जाएंगे तो कुछ नहीं होंगा ओर वो लोग भी परेशान होंगे और सोचेंगे इतना काम तो हमे कभी करना नहीं पड़ता इससे तो वही रहते तो अच्छा?”

अब आजकल पहले वाले जमाने थोड़ी ना है?

बच्चे कहा करते थे मम्मी ,पापा आप परेशान मत होना हम आकर सब कर देंगे।”

नीरू जी ने अपने पति महेश जी को समझाया।

महेश जी ने आखो से चश्मा उतारा नीरू जी के साड़ी के पल्लू से साफ किया ओर बोले :” ठीक है आज उसे बुला लेता हु।”

रामधन कोई १८ १९ साल का लड़का था उसकी मम्मी सिलाई करके गुजारा करती थी चार बेटियां ओर पांचवा रामधन।

पर मां के संस्कार धन्य थे हर बच्चा कॉलोनी के बुजुर्ग दंपति की किसी ना किसी रूप में मदद करता ओर दुआओ से गुल्लक भर रहा था।

ओर रामधन किसी के सिलेंडर की व्यवस्था करनी है किसी के सब्जी लानी है और किसी को हॉस्पिटल दिखाना है यहां तक कि कोई ऑफिस या स्कूल में टिफिन ले जाना भूल गया तो देकर आना आ जाता बदले सभी उसे जो बनाता उतने रुपए दे देते।

कभी कम कभी ज्यादा पर वो मुस्कुरा कर सर आंखों पर ले लेता।

रामधन की मम्मी मोहल्ले भर में यही कहती ” कोई काम करने से हाथ पैर थोड़ी घिसते है काम तो जितना करो उतना आत्मविश्वास बढ़ता है।

पर जैसे जैसे बिल्डिंग बड़ी होती जाती है बच्चो के कमरे अलग होते जाते है और फिर पढ़ाई का बहाना बच्चे काम करना पसंद ही नहीं करते ।

कल ही की तो बात है SI पद से रिटायर मुकेश वाधवानी साहब ने अपने पोते को बैंक ले जाने को कहा तो सीधा रामधन को फोन लगा दिया ओर दादा साहब से बोला :” मुझे तो पढ़ना है मैने रामधन को फोन कर दिया है कल वो स्कूल से छुटी ले लेगा।

आपको बैंक ले जाएंगा।”

दादा साहब :” अब इन आंखों से कम दिखता है इसीलिए तुम्हारी दादी जाने नहीं देती वरना …..!

कोई बात नहीं रामधन को ही ले जाऊंगा ।

ओर फिर सोचने लगे :” ये जेन जी किसी को कुछ समझते भी है या नहीं कोई अपनापन नहीं रहता पर रामधन भी जेन जी ही तो है वही बात हुई ना जैसे जैसे सुविधा बढ़ती है दिल सिकुड़ने लगता है।

खैर गलती भी इन बच्चो की नहीं है मुंह में गॉस देने वाले भी हम ही है।

वाधवानी साहब को बैंक से घर छोड़ रामधन महेश जी के घर चला गया।

रामधन :” दादा साहब ऊपर के पंखे ऐसी में साफ कर देता हु और कल टीना मीना दोनों बहनों को भेज दूंगा पूरे घर की सफाई कर देंगी फिर बड़ा सामान में जमा दूंगा उनके लायक सामान वो जमा देंगी फिर अचानक बोला वैसे भैया भाभी कब आ रहे है।

नीरू जी बड़े उत्साह से बोली :” दीपावली वाले दिन पहुंच जाएंगे।”

अरे वाह तब तो घर में बड़ी रौनक हो जाएंगी तभी आप काजू कतली बना रही है ।”

नीरू जी जोर से हंसी ओर बोली :” रामधन तू भी आजकल मजे लेता है।”

सब हंसने लगे।

दादा साहब आप लोग जब हंसते हो ना तो मुझे बहुत अच्छा लगता है।

लीजिए बातों बातों में ये पंखा तो साफ हो गया ।

अब ड्राइंग रूम का पंखा कर देता हु फिर ऐ,सी ….।

दादी साहब ऐ.सी. साफ कर के घर जाऊंगा कल एग्जाम भी थोड़ी तैयारी करनी है ।

नीरू जी :” ठीक है बेटा वैसे भी बारहवीं बोर्ड है पढ़ना पड़ेगा कल नीना, मीना से करवा लूंगी ले ये मिठाई का डिब्बा लेजा ओर आज के 800 रुपए।

जी धन्यवाद अब बोर्ड एग्जाम के फॉर्म भी भरने पड़ेंगे तो मेरी फीस का इंतजाम हो गया ।

हा हा हा…..।

दूसरे दिन रामधन ने महेश जी को फोन करके पूछा :” आज नीना, मीना आ रही है।

महेश जी ;” रहने दो बेटा …।

रामधन ;” दादा साहब तबियत तो ठीक है ना?”

महेश जी :” हा सही है ।

ओर फोन कट हो गया।

रामधन स्कूल चला गया।

नीरू ;” अब बच्चे आ नहीं रहे तो दीपावली में भी क्या करना है “

महेश जी :” क्यों हम तो है ही ।

देखो इस जमाने में संतान सुख की कोई आशा रखना बेकार है खुद को ही उत्साह से जीना होगा।

अब उन्हें क्या दोष दे ।

समय ही बहुत फास्ट है कम्पनी से छुट्टी मिलती ही नहीं है।

तुम तैयारी करो हम दीपावली उसी उत्साह से मनाएंगे।”

कहना आसान है जानती हु जी तो खुद का भी छोटा हो रहा है पर मानेगे थोड़ी बड़बड़ाती हुई नीरू जी कमरे में चली गई।

तभी दरवाजे पर नोक्ड हुई तो महेश जी ने गेट खोला।

हैप्पी दिवाली एक साथ इतने जनो की आवाज सुन महेश जी चौक पड़े सभी पड़ोसी मिठाई के डिब्बे लेकर खड़े थे।

बाहर आइये साहब हम सब एक साथ मिलकर दीपावली मनाएंगे हम सब एक परिवार ही है।

महेश खुश होकर बोले अजी सुनती हो देखो तो इतने बेटे एक साथ आए है।

चलो दीवाली मनाए।

ओर खुशी से सब में शरीक हो गये।

आओ आओ नीरू जमाने के साथ चलना चाहिए”

दीपा माथुर

error: Content is protected !!