संतान सुख – मंजू ओमर

भाभी आप मेरे बच्चे को मत छुआ करो, इसको गोदी  उठाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई, खुद के तो कोई औलाद है नहीं मेरे बच्चे को भी नजर लगा देंगी। वह प्रियंका रो रहा था बच्चा तुम बाजार गई थी मां जी से सभंल  नहीं रहा था तो मैंने उठा लिया।रोने देती लेकिन आप नहीं उठाया करें मेरे बच्चे को।

प्रियंका की इस तरह की जली कटी ताने दिन भर संगीता को सुनते पढ़ते थे । चाहे जब कोई भी घर में उसको सुना देता था क्योंकि उससे कोई औलाद नहीं  थी। 7 साल हो गए थे शादी को लेकिन संगीता संतान सुख से   वंचित थी ।वहीं प्रियंका की अभी 2 साल पहले शादी हुई थी और उसके साल भर का बच्चा था।

संगीता की औलाद ना होने से प्रियंका भी उसको सब की तरह ताने मार देती थी।प्रियंका के बच्चे  को देखकर संगीता का मन भी भर जाता था कि वह उसे गोदी में उठाएं और प्यार करें लेकिन घर में कोई उसको बच्चों के पास फटकने भी न देता था। 

               सुषमा और अवधेश जी के दो बेटे और दो बिटिया थी दोनों  बेटी की शादी हो चुकी थी और बड़े बेटे विकास की भी ।विकास की शादी  के सात साल हो गए थे और उसके अभी तक कोई औलाद नहीं थी।छोटे बेटे आकाश की भी 2 साल पहले शादी हो गई थी छोटी बहू प्रियंका के 2 साल में ही बेटा हो गया था।

उसका बेटा अभी 8 महीने का था।जब से देवरानी की बेटा हुआ था तब से संगीता और भी डिप्रेशन में रहने लगी थी उसको बहुत ज्यादा ग्लानि होती थी कि मेरी शादी पहले हुई थी लेकिन मैं अभी तक  मां नहीं बन पाई और अब प्रियंका अभी 2 साल पहले आई है और उसके बेटा भी हो गया । 

            घर में सास ससुर और रिश्तेदार मोहल्ला पड़ोस वाले हर वक्त संगीता को टोकते  रहते थे कि अरे बहु बहुत समय हो गया तेरे को बच्चा नहीं हुआ, और प्रियंका को देख अभी 2 साल पहले शादी हुई उसके तो बच्चा भी हो गया घर भर गया नहीं तो सुषमा जी तो पोते पोतियो को गोद में खिलाने को ही तरस रही थी। अरे बहू तू कब पैदा कर रही है बच्चा संगीता मन मसोस कर रह जाती जवाब न देती। 

              लोगों की बातें और ताने सुनकर संगीता परेशान हो गई थी। और अब तो जब से प्रियंका की बेटा हुआ तब से उसे और भी ताने सुनने को मिलाने लगे।संगीता को डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाने लगी।बेटा पर रोज ही दबाव बना रही कि सुषमा जी की जो बहू को डॉक्टर को दिखाओ ।

डाक्टर  से पूरी तरह चेकअप कराने के बाद डॉक्टर ने संगीता को ओके कर दिया यह सब कुछ ठीक है कोई प्रॉब्लम नहीं है ।डाक्टर  ने विकास को अपना चेकअप कराने को कहा लेकिन विकास तैयार नहीं हुआ, पति सोचता है कि मेरे अंदर तो कोई कमी हो ही नहीं सकती कमी तो हमेशा स्त्री में ही होती है। घर में सास ने भी खूब हंगामा किया कि अरे ऐसे कैसे तुझ में ही कमी होगी मेरे बेटे में कोई कमी नहीं है बच्चा तुम पैदा नहीं कर पा रही हो और दोषी मेरे बेटे को बना रही हो ।

तब संगीता बोली दोष में आपकी बेटे को नहीं दे  रही हूं मां जी ऐसा डॉक्टर ने कहा है ।डाक्टर ने कहा है बकवास कर रहे हैं डॉक्टर और तू भी उन्हीं की भाषा बोल रही है बहु ,सरेआम  यह अपने पति पर कीचड़ उछाल रही है।यह मेरे बेटे की तौहीन है वह नहीं कराएगा टेस्ट ।फिर  क्या था  संगीता शांत होकर बैठ गई लेकिन जब साल भर पहले देवरानी को बच्चा हो गया तो एक बार फिर से संगीता परेशान हो  गई। 

                अब जो भी घर आता संगीता को ताने मारता है अरे बहु तुम्हारे तो बच्चा हुआ ही नहीं और प्रियंका तुम्हारे बाद आई देखो उसके तो बच्चा भी हो गया ।देवरानी के बच्चे को देखकर संगीता का मन उसकी गोद में उठाकर प्यार करने को होता है लेकिन इस प्रियंका उसे छूने नहीं देती। सब की तरह वह भी उसको ताने मार कर बच्चों को छूने से मना कर देती है संगीता का मन बहुत दुखी रहने  लगा। 

                आज जब विकास दुकान से घर आया तो कमरे में संगीता बैठकर रो रही थी विकास से पूछा क्या हुआ संगीता तो उसने प्रियंका की सारी बात बता दी अब आप ही बताएं मैं क्या करूं। कब तक सबके ताने सुनु,सुनो प्लीज मेरी बात मान ले एक बार डॉक्टर को दिखा ले मैं किसी को नहीं बताऊंगी घर में,विकास चुप  रहा सुन रहे हैं

कि नहीं मेरी बात विकास विचार करता रहा फिर बार-बार संगीता के कहने पर वह राजी हो गया।दूसरे दिन बाजार जाने का बहाना बनाकर विकास और संगीता डॉक्टर के पास गए चेकअप कराने के बाद दूसरे दिन रिपोर्ट लेकर आने को कहा ।

दूसरे दिन विकास और संगीता रिपोर्ट दिखाने गए तो डॉक्टर ने देखकर कहा कोई बात नहीं कुछ प्रॉब्लम है आप दवा दीजिए और इंतजार कीजिए 6 महीने बाद कुछ अच्छा रिजल्ट आ सकता  है। 

                6 महीने तक दवा लिया विकास ने फिर 1 साल बाद संगीता को एक दिन  सवेरे सवेरे उल्टी लगने लगी तो सब ने कहा क्या हो गया संगीता ऐसा तो कुछ भी अभी सोचा ही नहीं था सास बोली अरे रात को भारी खाना खाया था वही दिनभर बादजमी हो गई होगी।  नीबू पानी पी लो ठीक हो जाएगा।

दिनभर अनमनी सी तबीयत रही संगीता की दूसरे दिन भी ऐसा होता रहा ,विकास  ने कहा चलो डॉक्टर को दिखा देते हैं संगीता ने मना कर दिया लेकिन अब रोज ही सुबह-सुबह संगीता को उल्टी आने लगी और कुछ खाने पीने का मन भी नहीं करता ।विकास डॉक्टर के पास ले गया क्योंकि डॉक्टर ने कहा था एक साल के बाद दवाइयां का असर हो सकता है ।

को  चेकअप किया गया तो संगीता प्रेग्नेंट निकली संगीता को तो जैसे अपने कानों को विश्वास ही नहीं हो रहा था ,लेकिन डॉक्टर ने कहा  हां यह सच है कि आप प्रेग्नेंट है लेकिन   बहुत   एहतियात बरतने की जरूरत है जैसा मैं कहेंगी वैसा ही करना है अनदेखी नहीं करनी है ।

पूरे 9 महीने बहुत ज्यादा ख्याल रखना है आपको विकास जी हां हां डॉक्टर साहब क्यों नहीं घर जाकर विकास ने जब  मां को खबर सुनाई तो विश्वास ही नहीं हो रहा था लेकिन यह बात सच है मां ,चलो  अब बहुत अच्छी बात है बहुत-बहुत धन्यवाद करो भगवान को जो उन्होंने तुम्हारी सुनी गोद भर दी तुम्हें भी संतान सुख दे दिया अब 9 महीने बाद संगीता ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया ।

घर में चारों ओर खुशियां छा गए संगीता कहने लगी अब मुझे कोई बाझंं नहीं  कहेगा हे ईश्वर में तेरा बहुत-बहुत धन्यवाद मुझे मां बनने के लिए मुझे संतान सुख देने के लिए। 

मंजू ओमर

झांसी उत्तर प्रदेश

25 नवंबर

error: Content is protected !!